मोंटेनेग्रो में गोलीबारी की घटना, 10 की मौत

मोंटेनेग्रो में एक शख्स ने एक शख्स ने गोलीबारी कर दस लोगों को मौत के घाट उतार दिया। फायरिंग की इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

Shooting incident: यूरोप के मोंटेनेग्रो में एक शख्स ने गोलीबारी कर दस लोगों को मौत के घाट उतार दिया। फायरिंग की इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतकों में हमलावर के परिवार के सदस्यों के साथ बार मालिक और उसके दो बच्चे भी शामिल हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक हमलावर बार में मेहमानों के साथ नए साल का जश्न मनाने पहुंचा था। इस दौरान उसकी झड़प हो गई। जिसके बाद वह घर से हथियार लेकर आया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। बार में फायरिंग के दौरान बार मालिक और उसके बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उसने अन्य तीन स्थानों पर भी गोलीबारी की। मोंटेनेग्रो के प्रधानमंत्री ने इस घटना को भयावह त्रासदी करार दिया है। उन्होंने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को अवैध हथियार रखने के मामले में पहले भी सजा मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें:

नए साल का जश्न मातम में बदला, ट्रक से रौंदा फिर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां