यमदूत बना डॉक्टर, 6 लोगों को रौंदा, 2 की मौत

नशे में धुत डॉक्टर ने 100 की स्पीड से कार दौड़ाई। एक कार को टक्कर मारी, फिर 6 लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

Doctor becomes Yamdoot: डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप करा दिया जाता है, लेकिन जबलपुर एक डॉक्टर ने यमदूत बन कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। नशे में धुत डॉक्टर ने रफ्तार का कहर बरपाया और शहर की सड़कों पर सौ किलोमीटर से भी ज्यादा की रफ्तार में कार दौड़ा दी। उसकी इस हरकत ने एक कार को टक्कर मारी और 6 लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक महिला समेत दो लोगों ने जान गंवा दी। इस वहशियाना करतूत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला कार के बोनट पर उछल कर गिर पड़ी। इसके बावजूद सने कार की रफ्तार धीमी नहीं की। वह कार तेज रफ्तार में लेकर भागता रहा। आगे जाकर उसने सड़क पर मौजूद अन्य लोगों को भी रौंद दिया। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर डॉक्टर को पकड़ लिया। आरोपी डॉक्टर हिरासत में लिया जा चुका है। आरोपी का तर्क है कि वह हार्ट का पेशेंट है। घटना के वक्त उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। मिल रही जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर की हालत भी बेहतर नहीं और पुलिस ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें:

राजधानी में डबल मर्डर, 3 माह में 15 मर्डर