New virus in China: कोविड के बाद एक बार फिर चीन महामारी की चपेट में है। दरअसल चीन में एक नए वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना की तह लक्षण वाले इस वायरस का नाम HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस है। बताया जा रहा है कि इस वायरस ने तबाही मचा दी है। अस्पतालों और श्मशान पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वायरस छोटे बच्चों पर ज्यादा प्रभावी है। वायरस से ग्रसित शख्स को खांसी, बुखार और नाक बंद होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। खांसने और छींकने से वायरस फैलने का खतरा है।

चीन में कई जगहों पर इमरजेंसी घोषित: चीन की तरफ से इस मसले पर विशेष जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। एक वायरल वीडियो में अस्पतालों में मरीजों की भीड़ और श्मशान पर लंबी कतारें दिख रही हैं। एक पोस्ट में लिखा गया है कि चीन इन्फ्लूएंजा ए, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 जैसे वायरसों में उछाल का सामना कर रहा है। अस्पताल और श्मशान घाट भर गए हैं। वहीं चीन में कई जगहों पर इमरजेंसी घोषित किए जाने का दावा भी किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चीन इससे निपटने के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम का संचालन कर रहा है।
ये भी पढ़ें:
मोंटेनेग्रो में गोलीबारी की घटना, 10 की मौत


