अब इसे आप चमत्कार करार दें, या एक आकस्मिक घटना मानें , लेकिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर का ये वाकया वाकई हैरत में डालने वाला है। एंबुलेंस में झटका लगने के बाद मुर्दा अचानक जिंदा हो गया। दरअसल कस्बा बावड़ा इलाके में रहने वाले पांडुरंग की मौत हार्ट अटैक से हो गई थी। परिजन उनका शव एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल से लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर मौजूद गड्ढे में एंबुलेंस उछल गई और पांडुरंग की सांसें वापस आ गईं। घर वाले आनन-फानन में उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच की और अस्पताल में भर्ती कर लिया।

दरअसल 65 वर्षीय पांडुरंग उल्पे को चक्कर आया था, जिसके कारण वह अचेत होकर गिर गए थे। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो तीन घंटे बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर पर अंतिम संस्कार की तैयारियां भी कर ली गईं। परिजन उनका शव अस्पताल से लेकर निकले। रास्ते में तेज रफ्तार एंबुलेंस गड्ढे से गुजरी, तो जोरदार झटका लगा। जिसके बाद एंबुलेंस में मौजूद शख्स ने शव की उंगलियों और हाथों में हरकत देखी। पांडुरंग की सांसें भी चलनी शुरू हो गईं।

ये भी पढ़ें:
चीन में नए वायरस ने मचाई तबाही.. इमरजेंसी !

