अमित शाह का बस्तर दौरा, नक्सल विरोधी अभियान की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा 15 दिसंबर को प्रस्तावित है। उनके प्रवास को लेकर पुलिस विभाग सुरक्षा की तैयारियों में जुटा है। बस्तर में उन्हें एक सुरक्षित माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है।

Union Home Minister: छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। अमित शाह का बस्तर दौरा पंद्रह दिसंबर को प्रस्तावित है। मिल रही जानकारी के मुताबिक अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे, साथ ही नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा भी करेंगे। बताया जा रहा है कि अपने दौरे के दौरान शाह किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री विशेष विमान से दिल्ली से जगदलपुर पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था कई लेयरों में होगी। बाहरी लेयर में पारामिलिट्री और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। उनकी जेड-प्लस सुरक्षा व्यवस्था उन्हें घेरकर चलती रहेगी। । उनकी मौजूदगी के दौरान पूरे शहर में पैरामिलिट्री की घेराबंदी होगी। आवाजाही से पहले पैरामिलिट्री के जवानों की जांच-पड़ताल से होकर गुजरना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: अब पूरे साल होगी चार धाम यात्रा, कपाट बंद होने के बाद भी श्रद्धालु करेंगे दर्शन