पुष्पा-2 की हिंसा परदे से बाहर निकली, अल्लू अर्जुन की स्टाइल में काटा युवक का कान

ग्वालियर में ‘पुष्पा-2 का कैरेक्टर परदे से बाहर निकला। मामूली विवाद में एक शख्स ने अल्लू अर्जुन की स्टाइल में युवक का कान काट कर चबा लिया।

Pushpa 2: ग्वालियर की ये घटना हैरत में डालने वाली है, साथ ही फिल्म में दिखाई जाने वाली हिंसा का सामाजिक दुष्प्रभाव भी सामने रख रही है। दरअसल फिल्म पुष्पा-2 देखने गए कुछ युवकों का एक शख्स से पैसे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने फिल्म के कैरेक्टर के अंदाज में उस शख्स का कान काट लिया। पीड़ित शब्बीर खान गुड़ा-गुड़ी नाका का रहने वाला है। काजल टॉकीज में फिल्म देखने पहुंचे अन्य तीन युवकों के साथ उसका विवाद हो गया। जिसके बाद उन्होंने शब्बीर की जमकर पिटाई की। इस दौरान उनमें से एक आरोपी ने अल्लू अर्जुन की स्टाइल में शब्बीर का कान काट कर चबा लिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: दुर्ग पुलिस की क्राइम कंट्रोल करने की कवायद, भिखारियों पर रखी जाएगी पैनी नजर