मुंबई : ये खबर दिलचस्प है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फैंस फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटीज को भी एक खास संदेश दिया है। दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी महायुति को जनता का अपार समर्थन हासिल हुआ है। वसोर्वा विधानसभा सीट से एक्टर एजाज खान चुनाव मैदान में उतरे थे। एजाज खान बिग बॉस में कंटेस्टेंट रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके करीब 5 मिलियन से ज्यादा फैंस हैं। लेकिन चुनाव में मिले वोट के चलते अब उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। अपने आप को मुंबई का भाईजान बताने वाले एजाज खान को 18 राउंड की काउंटिग के बाद सिर्फ 146 वोट मिले। इस राउंड तक नोटा का 1216 लोग बटन दबा चुके थे। उन्होंने आजाद समाज पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था। एजाज को फेसबुक पर 4.1 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन फैंस फॉलो करते हैं।



