USTAD ZAKIR HUSSAIN DEATH: मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। दुनिया को उन्होंने अलविदा कह दिया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इलाज के दौरान 73 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। जहां उन्हें ICU में रखा गया था। जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता तबला वादक उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी थे। उनकी मां का नाम बीवी बेगम था।

उस्ताद जाकिर हुसैन मौजूदा वक्त के महान तबला वादक थे। उनको 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। पांच ग्रैमी अवॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस में बंपर भर्ती, स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 305 पदों पर होगी नियुक्ति


