Boat Accident: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट नीलकमल समुद्र में डूब गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन नेवी कर्मचारी और 10 सिविलियन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नेवी के जहाज से टक्कर होने के कारण बोट समुद्र में डूब गई। घटना के वक्त बोट में 20 बच्चों समेत करीब 110 यात्री सवार थे। इनमें 101 यात्रियों को बचा लिया गया। हादसा एलिफेंटा गुफा की ओर जाते वक्त बुचर द्वीप के पास हुआ, जब नेवी के बोट से यात्री बोट की टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही 11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टर की मदद से नौसेना और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें:
भिखारियों को भीख देना पड़ेगा महंगा, भीख देने वालों के खिलाफ होगी FIR दर्ज

