Encounter In Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और पुलिस के जवानों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान दो जवान भी घायल हो गए हैं। दरअसल कद्देर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। जिसके बाद सेना और पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्चिंग के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इससे पहले नवंबर महीने में 9 एनकाउंटर हुए थे, जिसमें 8 आतंकी मारे गए थे। इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में हालात और सुरक्षा व्यवस्था के मसले पर 19 दिसंबर को दिल्ली में बैठक बुलाई है। जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना और पारा मिलिट्री के अफसरों के साथ खुफिया एजेंसियों और गृह मंत्रालय से जुड़े लोग शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:
कांग्रेस नेता का पाकिस्तान कनेक्शन, साढ़े चार करोड़ नगद जब्त, हथियार भी बरामद

