NAXALITES ARRESTS: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों पर नकेल कसने की कवायद तेज हो गई है। नक्सल प्रभावित इलाकों के जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी है। एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत जवान नक्सलियों के गढ़ में घुस कर उन्हें मार रहे हैं। ताजा मामले में DRG और CRPF की संयुक्त टीम ने बीजापुर में अलग-अलग इलाकों से 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक विशेष अभियान के दौरान बासागुड़ा और नैमेड़ से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। बासागुड़ा में सुरक्षाबलों को देख कर चार संदिग्धों ने दौड़ लगा दी। जवानों ने उन्हें पकड़ा , तो उनके पास से कुकर बम, टिफिन बम, कार्डेक्स वायर और माओवादी साहित्य बरामद किया गया। वहीं नैमेड में नैमेड में जनताना सरकार से जुड़े चार नक्सलियों को दबोचा गया है। उनके पास से भी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें:
‘लाल आतंक’ पर NIA का शिकंजा: अरनपुर ब्लास्ट में शामिल नक्सली गिरफ्तार, 11 जवान हुए थे शहीद

