उज्जैन में चर्च पर लिखा था मंदिर , 78 साल बाद हटाया गया मंदिर शब्द

चर्च के नाम में ‘मंदिर’ शब्द का प्रयोग किया गया था। हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद ट्रस्ट ने ‘मंदिर’ शब्द को पट्टिका से हटा दिया है।

Church Controversy: उज्जैन में मसीही मंदिर चर्च का नाम बदल दिया गया है। चर्च के नाम के साथ मंदिर लिखने का विरोध किए जाने के बाद अब चर्च प्रबंधन ने मंदिर शब्द हटा दिया है। दरअसल देवास रोड के मसीही चर्च पर दो बोर्ड लगाए गए थे। उनमें एक पर मसीही मंदिर दर्ज था और दूसरे पर मसीही मंदिर चर्च लिखा था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इसका विरोध किया था। हिंदू संगठनों के मुताबिक मंदिर शब्द का इस्तेमाल सिर्फ सनातन के पूजा स्थलों पर होता है। वहीं इसके मंदिर होने का भ्रम पाल कर हिंदू समुदाय के लोगों के धर्म परिवर्तन के जाल में फंसने की आशंका है। हिंदू संगठनों की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराए जाने के बाद चर्च प्रबंधन ने अब इसे मसीही चर्च का नाम दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले 78 साल से इस चर्च पर मंदिर शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा था। चर्च प्रबंधन ने कहा है कि ट्रस्ट शांति के पक्ष में रहा है और विवाद का निपटारा करने के लिहाज से मंदिर शब्द सभी स्थानों से हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

रहस्यमयी डिंगा-डिंगा वायरस ने मचाया हड़कंप, डांस करने लगता है मरीज !… मार सकता है लकवा