मध्य प्रदेश में आदमखोर बाघ का आतंक, बालाघाट में किसान को जिंदा चबा गया

तिरोड़ी इलाके के खैरलांजी सिलारी गांव में एक किसान को आदमखोर बाघ ने अपना निवाला बना लिया है। वन अमला बाघ की तलाश में जुट गया है।

Terror of tiger: मध्यप्रदेश के बालाघाट में आदमखोर बाघ के आतंक से दहशत है। तिरोड़ी इलाके के खैरलांजी सिलारी गांव में एक किसान को बाघ ने अपना निवाला बना लिया है। बताया जा रहा है कि किसान मवेशी लेकर खेत पर काम करने गया था। मवेशियों की घर वापसी के बाद परिजनों ने किसान की तलाश शुरू की। ग्रामीणों को खेत में चप्पल और गमछा के साथ ही गन्ना बाड़ी की ओर घसीटे जाने के निशान मिले। वहां पहुंच कर उन्होंने देखा कि आदमखोर बाघ किसान का शरीर नोच रहा है। कमर के नीचे का हिस्सा वह पहले ही खा चुका था। गांव वालों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने इलाके में बाघ की तलाश शुरू कर दी है। अफसर के मुताबिक दो दिन पहले बाघ ने एक मवेशी को शिकार बनाया था। जिसके बाद ड्रोन की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा था। ग्रामीणों को घर से बाहर अकेले ना निकलने की ताकीद की गई थी। वन अमला आदमखोर बाघ की तलाश में जुटा है। इधर इस घटना को लेकर ग्रामीण बेहद आक्रोश में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 

चाकू-एयरगन की नोक पर लूट: क्या हुआ तेरा वादा ? सत्ता बदली, लेकिन हालात नहीं बदले!