प्रयागराज महाकुंभ: श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

महाकुंभ के लिए देशभर में करीब तीन हजार ट्रेनों की सुविधा हासिल होगी। इनमें छत्तीसगढ़ से भी तीन स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज से गुजरने वाली सारनाथ एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

Prayagraj mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। संगम स्नान के करने वाले भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। महाकुंभ के लिए देशभर में करीब तीन हजार ट्रेनों की सुविधा हासिल होगी। इनमें छत्तीसगढ़ से भी तीन स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज से गुजरने वाली सारनाथ एक्सप्रेस नहीं चलेगी। बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग से तीन कुंभ स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही हैं। रेलवे की ओर से इन ट्रेनों का रूट और इनकी टाइमिंग भी जारी कर दी गई है। पहली ट्रेन रायगढ़ से वाराणसी के लिए 25 जनवरी को खुलेगी। वहीं दुर्ग से वाराणसी के लिए 8 फरवरी को ट्रेन खुलेगी। जबकि तीसरी स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से वाराणसी के लिए 22 फरवरी को रवाना होगी। यात्रियों को दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बालाघाट, नैनपुर, अनूनपुर, शहडोल और उमरिया समेत कई शहरों से प्रयागराज यात्रा की सुविधा हासिल होगी। महाकुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जा रहा है। इस दौरान देश के कोने-कोने से श्रद्धालु त्रिवेणी स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: इंदौर से भुवनेश्वर की सीधी फ्लाइट, नए साल में इंडिगो की नई उड़ान