महाकुंभ 2025: योगी सरकार की विशेष पहल, विदेशी नस्ल के वार्मब्लड और थोरब्रेड घोड़े तैनात

सेना से अमेरिकन वार्मब्लड और इंग्लैंड के थोरब्रेड घोड़े खरीदे गए हैं। इन घोड़ों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। जिससे वह भौगोलिक हालात से वाकिफ हो सकें। महाकुंभ में भारतीय, अमेरिकी और अंग्रेजी नस्ल के 130 घोड़ों और 166 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Bath of faith: आस्था के रंग में उत्तर प्रदेश रंग चुका है। संगम के तट पर श्रद्धा के जल में मन को भिगोने के लिए श्रद्धालुओं की बेताबी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार भी आस्था के महापर्व महाकुंभ में संतों , भक्तों और आमजनों की सुविधा के लिहाज से विशेष तैयारियों में जुट गई है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महाकुंभ के दौरान घुड़सवारों को तैनात करने की तैयारी है। इसके लिए सेना से अमेरिकन वार्मब्लड और इंग्लैंड के थोरब्रेड घोड़े खरीदे गए हैं। इन घोड़ों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। जिससे वह भौगोलिक हालात से वाकिफ हो सकें। महाकुंभ में भारतीय, अमेरिकी और अंग्रेजी नस्ल के 130 घोड़ों और 166 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। घुड़सवार पुलिस को मुरादाबाद और सीतापुर में जमीन और पानी पर भीड़ प्रबंधन के लिए खास ट्रेनिंग दी गई है। चिकित्सकों की टीम उनकी सेहत की नियमित जांच करती है। इतना ही नहीं उनके लिए विशेष आहार का प्रबंध किया गया है। जिसमें 1 किलो चना, 100 ग्राम गुड़, 100 ग्राम अलसी का तेल, 2 किलो जौ, 1 किलो चोकर, 25 किलो हरी घास और 30 ग्राम नमक शामिल है।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ: श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें