छत्तीसगढ़ में IPS जीपी सिंह को बहाल कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जिसके बाद अब सीनियर IPS जीपी सिंह DG की रेस में शामिल हो जाएंगे। साल 2021 में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्हें निलंबित किया गया था था। जिसके बाद केंद्र ने उनकी सेवा समाप्त कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी। जीपी सिंह ने इस आदेश को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में चुनौती दी थी। अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश को कैट ने गलत करार देते हुए उन्हें बहाल किए जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस फैसले को केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जहां कैट के आदेश को सही ठहराते हुए केंद्र की याचिका खारिज कर दी गई। जिसके बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। वहां भी कोर्ट ने केंद्र की अर्जी को खारिज कर दी गई। जिसके बाद राज्य सरकार ने बहाली का आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें: ‘उड़ता पंजाब’ या छत्तीसगढ़ ?…. बिलासपुर में दवा दुकानों पर दबिश, 15 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस सस्पेंड, 3 कैंसिल

