Bribe by cheque: रिश्वतखोर अफसरों की करतूत तो समय-समय पर सामने आती रहती है। घूस लेते पकड़े जाने की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं। लेकिन रिश्वतखोरी का ये मामला हैरत में डालने वाला है। जनाब अब अफसर नगद नहीं बल्कि चेक से भी घूस लेने लगे हैं। चौंकिए नहीं भोपाल में लोकायुक्त की टीम ने रायसेन की नगरपालिका बाड़ी के CMO और दो सहयोगियों को रिश्वत वाली चेक के साथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल रायसेन जिले की बाड़ी नगर पालिका परिषद में भोपाल के एक ठेकेदार ने मुक्तिधाम का निर्माण कराया। इसके लिए बतौर सिक्योरिटी डिपॉजिट तीन लाख चालीस हजार रुपए की FD उसने जमा की थी। FD तोड़ने के एवज में CMO बद्री प्रसाद ने ठेकेदार से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की। हद तो ये है कि घूसखोर अधिकारी रिश्वत की रकम चेक से लेने के लिए भी तैयार हो गया। ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त के पास दर्ज कराई। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया और भोपाल के एमपी नगर में एक होटल से घूसखोर अफसर और उसके दो सहयोगियों को 40 हजार और 60 हजार के दो चेक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: इंदौर में लेडी सिंघम का बुलडोजर वाला अवतार, शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी

