छत्तीसगढ़ में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में अनियमितता के मामले से जुड़े जवान की आत्महत्या के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कॉन्स्टेबल के आरोपों को संगीन करार दिया है। उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली की CBI जांच की मांग की है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान ये कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर मौजूद था। उसका शव गांव में एक पेड़ से लटका मिला है। मृतक अनिल रत्नाकर की हथेली पर एक नोट लिखा मिला। जिसमें लिखा था कि क़ॉन्स्टेबल को फंसा रहे हैं और अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हर कोई इसमें शामिल है।

एसपी के मुताबिक मामला प्रकाश में आने के बाद 10 लोगों को बर्खास्त किया गया है। वहीं 30 आदमियों को नामजद किया गया है। अंकों के स्कोर को रिकॉर्ड करने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने अनिल रत्नाकर के आरोपों को गंभीर बताया है और जांच कर कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया है।

ये भी पढ़ें:
मध्य प्रदेश में आदमखोर बाघ का आतंक, बालाघाट में किसान को जिंदा चबा गया

