प्रेमिका के चक्कर में बुरे फंसे वकील साहब, पत्नी ने कर दी पिटाई, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

कोरबा में पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा। वकील पति ने प्रेमिका के साथ मिल कर पत्नी को पीटा, तो लोगों ने पत्नी के साथ मिल कर वकील की पिटाई कर दी।

High-voltage drama: कोरबा में पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि एक वकील अपनी गर्ल फ्रेंड को कार से घुमाने लाया था। इसकी जानकारी पत्नी को मिल गई तो वह गुस्से में तिलमिलाई मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद बीच सड़क पर भरपूर ड्रामा हुआ। पति और पत्नी के बीच बहस होने लगी, इस पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। जिसके बाद आस-पास मौजूद लोग पत्नी के पक्ष में जुट गए। उन्होंने वकील साहब और उनकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। ये हाई वोल्टेज ड्रामा करीब घंटे भर चला , जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने भीड़ को हटाया और समझा कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में महज 999 रुपए में हवाई सफर की सुविधा, तीन बड़े शहरों के लिए भर सकते हैं उड़ान