Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार जारी है। कट्टरपंथियों ने देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास प्रभु के वकील पर जानलेवा हमला किया है। कुछ दिन पहले ISKCON के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वकील रमेन रॉय की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह ICU में भर्ती हैं। ऐसे में कानूनी मदद न मिलने की वजह से चिन्मय दास की जमानत पर सुनवाई 2 जनवरी तक के लिए टाल दी गई है। ISKCON कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X वकील रमेन रॉय की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि कृपया वकील रामेन रॉय के लिए प्रार्थना करें। उनकी गलती चिन्मय कृष्ण प्रभु का कोर्ट में बचाव करना था। इस्लामवादियों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और उन पर बेरहमी से हमला किया। वह ICU में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछले दिनों तीन मंदिरों पर भी कट्टरपंथियों ने धावा बोला था और तोड़फोड़ की थी। वहीं सोमवार को ढाका यूनिवर्सिटी के कैंपस में सैकड़ों छात्रों ने भारत विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा में 100 की मौत

