बस्तर में जापानी बुखार का कहर, इलाज के दौरान बच्चियों ने तोड़ा दम

जगदलपुर में निमोनिया और जापानी बुखार के कारण तीन बच्चियों की मौत हो गई है। तीनों बच्चियों को दंतेवाड़ा और बीजापुर से लाकर इलाज के लिए डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जापानी बुखार: जगदलपुर में निमोनिया और जापानी बुखार के कारण तीन बच्चियों की मौत हो गई है। तीनों बच्चों को दंतेवाड़ा और बीजापुर से लाकर इलाज के लिए डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के मुताबिक एक बच्ची को निमोनिया की शिकायत थी। वहीं 2 अन्य बच्चियां मलेरिया और जापानी बुखार की शिकार थीं। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। बस्तर में हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। जिसके बाद इलाके में जापानी बुखार और मलेरिया के मामलों में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार इस वक्त बच्चों की सेहत के मामले में सावधानी बरतना जरूरी है। मृतकों में एक मासूम दंतेवाड़ा के कुआकोंडा, जबकि एक अन्य दंतेवाड़ा के नकुलनार, वहीं तीसरी बच्ची बीजापुर की रहने वाली थी।

मृतकों में एक बच्ची को सर्दी खांसी निमोनिया की शिकायत थी,  2 बच्चियां मलेरिया और जापानी बुखार से पीड़ित थी।  डॉक्टर 

ये भी पढ़ें: बंदूक लेकर स्कूल पहुंचा शराबी शिक्षक, कार्रवाई की गिरी गाज