US Vehicle Attack: अमेरिका में लुइसियाना के न्यू ऑर्लियंस इलाके में नए साल का जश्न मातम में बदल गया। एक जनवरी के दिन बॉर्बन स्ट्रीट पर नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों का हुजूम मौजूद था। स दौरान एक ट्रकने भीड़ को रौंद दिया। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अफसरों के मुताबिक ये एक सुनियोजित आतंकी घटना थी। हमलावर ने ट्रक से टक्कर मारने के बाद भीड़ पर फायरिंग भी की। हालांकि दावा किया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर को सुरक्षा एजेंसियों ने मार गिराया।

हमलावर की पहचान शमसुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है। जब्बार टेक्सास का रहने वाला था और कई वर्षों तक अमेरिकी सेना में रहा है। ट्रक से इस्लामिक स्टेट का झंडा, हथियार और IED बरामद हुए हैं।
सुरक्षा एजेंसी का नजरिया: इस घटना की जांच FBI कर रही है। अफसरों के मुताबिक हमलावर ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए अपनी योजना को अंजाम दिया है। हमलावर ने निश्चिंत होकर खतरनाक मानसिकताके साथ हमला किया था। मौके से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी IED भी बरामद किया गया है। जिसके बाद आस-पास के इलाके में करीब तीन सौ अधिकारियों को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें:
मुंबई बीच पर दिखा अनोखा नजारा… ‘फरारी’ पर भारी बैलगाड़ी !


