‘थूक’ जिहाद! … सब्जी पर थूककर बेच रहा था दुकानदार, गिरी पुलिसिया कार्रवाई की गाज

अनूपशहर में एक दुकानदार सब्जियों पर थूक कर बेच रहा था। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

UP News: ये खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से है। जहां अनूपशहर इलाके से एक वीडियो सामने आया। वीडियो में एक सब्जी बेचने वाला सब्जी पर थूकता दिख रहा है। दुकानदार जब सब्जी पर थूक कर बेच रहा था, उसी वक्त किसी शख्स ने उसकी इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद अनूपशहर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी सब्जी विक्रेता की तलाश शुरू कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि दुकानदार नई बस्ती का रहने वाला है। उसका नाम शबीम है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की मंडी में सब्जी की आढ़त है। वह सब्जियों पर थूक रहा था। जिसका वीडियो सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: सात समंदर पार बाबा बागेश्वर का‘हिंदू इंटेलिजेंस’, कहा- विदेशों में प्रदेश से पहचान नहीं रखें, सिर्फ भारतीय बने हिंदू