‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बिल के समर्थन में नीतीश-नायडू के साथ मायावती और YSR, कांग्रेस और सपा ने जताया विरोध

‘वन नेशन-वन इलेक्शन बिल को लेकर कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। जिसमें कार्यवाही के दौरान सदन में उपस्थिति को अनिवार्य बताया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी एक लंबे पोस्ट के जरिए इस बिल पर निशाना साधा है। बिल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज सदन में पेश करेंगे।

One Nation-One Election: ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’  बिल को लेकर JDU, TDP, YSRCP और बहुजन समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार को समर्थन देने का फैसला लिया है। वहीं सपा और कांग्रेस ने इस बिल का विरोध करने का ऐलान किया है। नीतीश कुमार और चद्रबाबू नायडू के बाद YSRCP नेता मिथुन रेड्डी ने कहा है कि हम पहले से ही आम चुनावों के साथ राज्य का चुनाव करा रहे हैं। ऐसे में इस बिल से दिक्कत नहीं है और हम इसके समर्थन में हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सांसदों से इस विधेयक को समर्थन देने को कहा है। वहीं कांग्रेस ने इस बिल को असंवैधानिक करार दिया है। कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। जिसमें कार्यवाही के दौरान सदन में उपस्थिति को अनिवार्य बताया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी एक लंबे पोस्ट के जरिए इस बिल पर निशाना साधा है। बता दें कि वन नेशन वन इलेक्शन बिल आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इसे सदन में पेश करेंगे।

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस में बंपर भर्ती, स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 305 पदों पर होगी नियुक्ति