Unique punishment: वाकया नोएडा विकास प्राधिकरण से सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग दंपति आवासीय भूखंड कार्यालय पहुंचा। वह घंटों तक दफ्तर में मौजूद रहे। इस दौरान CCTV की स्क्रीन पर नोएडा प्राधिकरण के CEO लोकेश की नजर पड़ी। उन्होंने बुजुर्ग पति-पत्नी को देर तक खड़ा देख कर उनकी समस्या का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। लेकिन कर्मचारियों ने उनके इस निर्देश की अनदेखी कर दी। कुछ देर बाद भी जब उन्होंने बुजुर्ग दंपति को खड़ा देखा, तो आवासीय विभाग में पहुंच गए। जहां उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। CEO ने लापरवाही बरतने को लेकर कर्मचारियों को अनोखी सजा सुनाई। उन्होंने विभाग में मौजूद सभी कर्मचारियों को आधा घंटे तक खड़ा रह कर काम करने का फरमान जारी कर दिया। अफसर ने कहा कि जब खुद खड़ा होकर काम करेंगे, तो बुजुर्गों की परेशानी समझ आएगी। अफसर की ये कार्रवाई सुर्खियां बटोर रही है।

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस में बंपर भर्ती, स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 305 पदों पर होगी नियुक्ति

