The bride demanded ganja: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की ये घटना हैरत में डालने वाली है। सुहागरात पर दुल्हन ने मुंह दिखाई के वक्त ऐसी मांग कर दी, जिसे सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए। दूल्हे के मुताबिक दुल्हन ने मुंह दिखाई के वक्त कहा कि मेरे लिए बीयर लाओ और साथ में गांजा भी लाना। ये सुनते ही दूल्हा बौखला गया। दोनों के बीच इस मसले पर बहस शुरू हो गई। दूल्हे ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। बात इतनी बढ़ गई , कि ये मामला पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा। दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस भी दुल्हन की डिमांड सुन कर हैरत में पड़ गई। इधर दूल्हा बार-बार लड़की की करतूत को सामने रख कर उसे थर्ड जेंडर करार दे रहा था। वहीं लड़की का कहना था कि उसकी डिमांड पति-पत्नी के बीच की थी। इस बात को परिजनों तक नहीं पहुंचना चाहिए था। बाद में किसी तरह दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्षों को समझा कर घर भेजा गया। ये मामला ओल्ड सिटी इलाके का है। लड़की लुधियाना की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें:
खुदाई में मिले सोने की जीभ और नाखून, बेशकीमती धरोहरों की कीमत करोड़ों रुपए

