ED की रेड: सुकमा में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे और नगर पालिका अध्यक्ष के घर दबिश

छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के घर ED की रेड। नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के ठिकानों पर भी दबिश।

ED Raid: छत्तीसगढ़ में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के घर ED ने दबिश दी है। सुकमा में हरीश के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के ठिकानों पर भी जांच एजेंसी ने छापा मारा है। दोनों जगहों पर जांच-पड़ताल और पूछताछ जारी है। घर के बाहर CRPF के जवान तैनात किए गए हैं।

कब और कैसे की गई छापेमारी: सुबह पांच वाहनों में सवार होकर ED की टीम सुकमा पहुंची। जहां उन्होंने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और  नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के ठिकानों पर छापा मारा। ED के अफसरों ने दोनों से पूछताछ करने के साथ ही दस्तावेजों को खंगालने का काम शुरू कर दिया। विवाद की आशंका को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में CRPF के जवानों को तैनात किया गया है।

ED Raid की वजह क्या है:  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला से जुड़ा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। जिसकी जांच ED कर रही है। ED की ओर से ACB में दर्ज कराई गई FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले का जिक्र किया गया है। जांच एजेंसी की पड़ताल में कई तत्कालीन नेता और अफसरों के सिंडिकेट में शामिल होकर घोटाला करने की बात सामने आई थी। आरोप है कि कि कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था।

ये भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर में डोल उठी धरती, महसूस किए गए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके