Earthquake: जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को धरती कांप उठी। रात करीब 9 बज कर 6 मिनट पर इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस प्राकृतिक आपदा में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। बारामूला इलाके में दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि इसका केंद्र बारामूला में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: सोशल मीडिया पर भूकंप का एक वीडियो वायरल है। जिसे बारामूला का बताया जा रहा है। वीडियो में चंद पल के लिए धरती डोल जाती है। जिसके बाद चीख पुकार की आवाज सुनाई देती है।
- आंध्र प्रदेश में भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके: इससे पहले 23 दिसंबर को आंध्र प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मुंडलामुरु और सिंगनापलेम, शंकरपुरम और मारेला में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे।
ये भी पढ़ें:
मध्य प्रदेश के रीवा में तेंदुए ने मचाया कोहराम, चार लोगों पर किया जानलेवा हमला


