सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भरी हिंदू राष्ट्र की हुंकार

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा छतरपुर ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किलोमीटर की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 21 नवंबर से शुरू हो गई है। यात्रा मध्य प्रदेश सहित यूपी के जिले में भी प्रवेश करेगी, जिसके चलते मध्य प्रदेश की पुलिस सहित उत्तर प्रदेश की पुलिस भी यात्रा को लेकर अलर्ट है।

बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ की शुरुआत कर दी है। हिंदू राष्ट्र के नारे के साथ इसकी शुरुआत बागेश्वर धाम से हुई। पदयात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज, भगवा ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया। पहले दिन पदयात्रा गढ़ा तिराहा से 20 किमी दूर कदारी गांव तक पहुंचेगी। 9 दिनों में यात्रा रामराजा मंदिर ओरछा तक 160 किमी का सफर तय करेगी।

सवालों के घेरे में खाकी , रायपुर में टिकरापारा थाने का घेराव, लोगों का आरोप पुलिस की प्रताड़ना से शख्स ने की आत्महत्या

इस यात्रा में कुल 8 पड़ाव होंगे। यात्रा में संतों के साथ देश की हस्तियां भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पंडित शास्त्री को आध्यात्मिक पदयात्रा के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्पष्टवादिता पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशेषता है। वह सनातन संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैं। प्रसन्नता का विषय है कि पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में जन-जन को उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा।