अंतरिक्ष में खेती: ISRO का खास मिशन होगा साल के अंत में लॉन्च

ISRO साल 2024 का आखिरी मिशन स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट 30 दिसंबर को लॉन्च करने वाला है। जिसके तहत अंतरिक्ष में बीज उगाने का भी प्रयोग किया जाएगा।

Farming in space: भारत ने अंतरिक्ष में खेती की संभावनाओं की तलाश शुरू कर दी है। ISRO साल 2024 का आखिरी मिशन स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट 30 दिसंबर को लॉन्च करने वाला है। इस मिशन में अंतरिक्ष में 24 अलग-अलग तरह के प्रयोग किए जाएंगे। जिसके तहत अंतरिक्ष में बीज उगाने का भी प्रयोग किया जाएगा। CROPS नाम के एक बॉक्स में लोबिया के 8 बीज उगाए जाएंगे। इस बॉक्स का तापमान पूरी तरह कंट्रोल किया जाएगा। इसके साथ ही जमीन और अंतरिक्ष में पालक के पौधों के विकास की तुलना की जाएगी। जिससे कम ग्रेविटी में पौधों का विकास के खुलासा होगा। इस प्रयोग में सफलता से मंगल ग्रह मिशन के दौरान पौधे उगाने की संभावना और मजबूत होगी। अंतरिक्ष में बीज उगाने के साथ-साथ कचरा पकड़ने वाले रोबोटिक हाथ और नए प्रोपल्शन सिस्टम का भी परीक्षण होगा। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ का अनोखा एरोप्लेन रेस्टोरेंट, मजा हवाई सफर का, जायका व्यंजन का !