रायपुर के टिकरापारा में पुलिस की प्रताड़ना के चलते एक शख्स ने खुदकुशी कर ली। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने टिकरापारा थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच विवाद को लेकर मृतक शहजाद शेख के खिलाफ कुछ लोगों ने FIR दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि झूठी FIR के बाद पुलिस शहजाद शेख और उसके बेटे को थाने लेकर आई थी। उन्हें जबरन थाने में 48 घंटे तक बैठा कर रखा गया। पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर शहजाद शेख ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने कहा है कि मैं मोहम्मद शहजाद शेख वल्द मोहम्मद हारून शेख मरने जा रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार हैं, महेश पुलिस वाला, साजीद अली, मोईन निजाम, लकी, विकी शादाब। इन लोगों ने मेरे खिलाफ झूठी FIR कराई है। मेरे बेटे सैफ पर भी झूठा केस दर्ज कराया है।

