दक्षिण का गढ़ रहा अभेद्य, कांग्रेस को मिली करारी हार, भाजपा के सुनील सोनी ने लहराया परचम

> रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा की जीत
> सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश को हराया
> आकाश शर्मा 46,167 वोटों से हारे
> सुनील सोनी को 89,220 वोट मिले

  • By-elections: रायपुर दक्षिण उपचुनाव में एक बार फिर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा को करारी मात दी है। उन्होंने आकाश शर्मा को 46 हजार 167 वोटों से हरा दिया। सुनील सोनी को कुल 89 हजार 220 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 43 हजार 53 वोट मिले। पोस्टल बैलेट से भाजपा के पक्ष में 161 और कांग्रेस के पक्ष में 76 वोट डाले गए। नतीजों के अनुसार वर्तमान महापौर एजाज ढेबर और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के वार्ड में भी जनता ने कांग्रेस को सिरे से खारिज कर दिया। दक्षिण के गढ़ पर भाजपा का लगातार कब्जा रहा है। कांग्रेस एक बार फिर इसे भेदने में नाकाम रही है। हार के बाद कांग्रेस नेताओं की तल्खी भी उभर कर सामने आने लगी है। कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने तो यहां तक कह दिया कि जनता को पैसा चाहिए।