‘लाल आतंक’ पर NIA का शिकंजा: अरनपुर ब्लास्ट में शामिल नक्सली गिरफ्तार, 11 जवान हुए थे शहीद

दंतेवाड़ा से NIA ने अरनपुर ब्लास्ट में शामिल एक नक्सली को धर दबोचा है। गिरफ्तार नक्सली का नाम बंद्रा ताती है। घटना के डेढ़ साल बाद इस नक्सली को पकड़ा गया है।

NIA tightens its grip on ‘Red Terror’: छत्तीसगढ़ में लाल आंतक के खात्मे के लिए चौतरफा प्रहार किया जा रहा है। एक ओर जहां सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं, वहीं NIA भी लगातार शिकंजा कसती जा रही है। दंतेवाड़ा से NIA ने अरनपुर ब्लास्ट में शामिल एक नक्सली को धर दबोचा है। गिरफ्तार नक्सली का नाम बंद्रा ताती है। इसने 2003 में अरनपुर में ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें DRG जवानों से भरा वाहन ब्लास्ट की चपेट में आ गया था। इस घटना में DRG के 11 जवान शहीद हो गए थे। घटना के करीब डेढ़ साल बाद इस नक्सली को पकड़ लिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान कई हम खुलासे हुए हैं। जिसके आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

अरनपुर ब्लास्ट का भयानक मंजर:

नक्सलियों ने अरनपुर-समेली में 50 किलो IED में विस्फोट किया था। धमाके की आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। विस्फोट में गाड़ी के चिथड़े उड़ गए थे। गाड़ी का मलबा और जवानों के शरीर के टुकड़े 70 मीटर दूर जा गिरे थे। हमले की शिकार DRG की टीम में सरेंडर कर चुके नक्सली भी शामिल थे। नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिहाज से ये दंतेवाड़ा की सबसे मजबूत टीम मानी जाती थी।

ये भी पढ़ें:

दिल दहला देने वाला वीडियो: सिरफिरे युवक ने पकड़ी OHE लाइन, ट्रेन की छत पर ब्लास्ट