छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को नहीं मिलेगा पंद्रह रुपए वाला रेल नीर !.. IRCTC का रेल नीर प्लांट होगा बंद !

• छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगा 15 रुपए का रेल नीर !
• IRCTC का रेल नीर प्लांट होगा बंद !
• सिरगिट्टी का प्लांट बंद करने की तैयारी
• ठेका कंपनी ने खड़े किए अपने हाथ
• चिट्ठी लिख कर रेल अफसरों को दी जानकारी
• 1 दिसंबर से प्लांट का संचालन नहीं करेगी कंपनी
• 7 साल पहले रेल नीर प्लांट की हुई थी शुरुआत

IRCTC : छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को अब पंद्रह रुपए में मिलने वाला रेल नीर पानी हसिल नहीं होगा। सिरगिट‌्टी में संचालित IRCTC का रेल नीर प्लांट बंद होने वाला है। खबरों के मुतााबिक इसकी देख-रेख करने वाली ठेका कंपनी ने चिट्ठी देकर IRCTC के अफसरों को इसकी जानकारी दे दी है। जिसके मुताबिक 1 दिसंबर से वह प्लांट का संचालन नहीं करेगी। करीब 7 साल पहले 10 करोड़ रुपए की लागत से रेल नीर प्लांट की शुरुआत की गई थी। मौजूदा वक्त में अन्य ब्रांड की तुलना में यात्री रेल नीर की डिमांड की ज्यादा करते हैं। माना जा रहा है कि इसके बंद होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। वेंडर उनसे अन्य पानी ब्रांड्स के लिए अधिक कीमत वसूल करेंगे । लोकल और अन्य ब्रांड्स के लिए दर निर्धारित नहीं है। रेल अफसरों ने प्लांट बंद होने के मसले पर चुप्पी साध रखी है। ऐसे में ये तस्वीर साफ नहीं है कि प्लांट स्थायी रूप से बंद हो रहा है , या  इसे अस्थायी तौर पर बंद किया जा रहा है।