सनातन के रंग में रंगे सात समंदर पार के सैलानी, वैदिक परंपरा से तीन विदेशी जोड़े ने लिए सात फेरे

सनातन की संस्कृति और संस्कार के रंग में रंगे सात समंदर पार से आए सैलानी। वैदिक रीति रिवाज से तीन विदेशी जोड़े विवाह के बंधन में बंधे।

Vedic tradition: सात समंदर पार रहने वाले भी सनातन की संस्कृति और संस्कार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में इसकी बानगी नजर आई। जहां इटली, अमेरिका और पेरू के तीन जोड़े सनातन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। तीनों जोड़ों ने वरमाला के साथ जीवन भर एक दूसरे का साथ निबाने की शपथ ली। इससे पहले इंदौर में मेहंदी, हल्दी की रस्म के साथ महिला संगीत का आयोजन किया गया। जिसके बाद परमानंद योग आनंदमय पीठ में विवाह की रस्में निभाई गईं। डारियो संग मार्टिना, इअन संग गेब्रियला और मॉरजिओ संग नेल्मास के सात फेरों की चर्चा इलाके में हर जुबान पर है।

दरअसल तीनों कपल इंदौर के परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंस एंड रिसर्च इंडिया में योग प्रशिक्षण ले रहे थे। इस दौरान उन्हें भारतीय परंपरा और सनातन धर्म की जानकारी मिली। जिससे प्रभावित होकर उन्होंने वैदिक पद्धति से हिंदू नाम अपना कर विवाह करने का फैसला लिया। नवविवाहित जोड़े भारतीय परंपरा और रस्मों के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में ऐसा रिवाज कहीं नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत आकर उन्हें जीवन के नए आयाम से रू-ब-रू होने का मौका मिला।

ये भी पढ़ें:

साउथ कोरिया में विमान हादसा, 28 लोगों की मौत की पुष्टि