IndiGo expands its business: इंदौर से ओडिशा की सीधी उड़ान की सुविधा हासिल होने वाली है। नए साल में इंदौर से भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा की शुरुआत होगी। इंडिगो एयरलाइंस की इस सेवा की शुरुआत के बाद जगन्नाथपुरी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सफर आसान हो जाएगा। मिल रही जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर से इंडिगो की पांच नई उड़ानें शुरू होने वाली हैं। जिसमें भुवनेश्वर से इंदौर की सीधी उड़ान भी शामिल है। जल्द ही इसका शेड्यूल भी घोषित कर दिया जाएगा। जगन्नाथपुरी धाम की दूरी भुवनेश्वर से महज 60 किलोमीटर है। विमान सेवा शुरू होने के बाद श्रद्धालु इंदौर से भुवनेश्वर पहुंचेंगे। जहां से एक से डेढ़ घंटे में जगन्नाथपुरी पहुंच सकेंगे। सीधी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा। इसके साथ ही इंदौर का पूर्वी भारत से सीधा जुड़ाव स्थापित होगा। अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिहाज से भी इसे बेहद अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पुष्पा-2 की हिंसा परदे से बाहर निकली, अल्लू अर्जुन की स्टाइल में काटा युवक का कान

