बागेश्वर बाबा की सनातन हिंदू एकता यात्रा में दिग्विजय के बेटे जयवर्धन की एंट्री, भाजपा ने कसा करारा तंज

• बागेश्वर बाबा की सनातन हिंदू एकता यात्रा
• हिंदू एकता यात्रा में जयवर्धन की एंट्री
• दिग्विजय के बेटे जयवर्धन हुए शामिल
• जयवर्धन ने बताया आस्था से जुड़ा मसला
• कांग्रेस और बीजेपी के बीच छिड़ी नई बहस

मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं। उनकी यात्रा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी शामिल होने पहुंचे। जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। हालांकि जयवर्धन सिंह ने इसे राजनीति से अलग हट कर आस्था से जुड़ा मसला करार दिया है। लेकिन भाजपा हमलावर दिख रही है। भाजपा नेता कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि’  का हवाला देकर तंज कस रहे हैं।

सियासी गलियारों में नई बहस:

दरअसल दिग्विजय सिंह धर्मनिरपेक्ष सियासत को तरजीह देते रहे हैं। वह भाजपा पर हिंदुत्व के एजेंडा का हवाला देकर निशाना साधते रहे हैं। ऐसे में उनके बेटे जयवर्धन का बाबा बागेश्वर की यात्रा में शामिल होना चर्चा में है। राजनीतिक पंडित इसे लेकर भविष्य के सियासी समीकरण तय करने लगे हैं।

इनके बयां हैं जुदा-जुदा:

यह यात्रा किसी राजनीतिक दल की नहीं है, बल्कि सनातन धर्म के लिए है. हम सनातन धर्म के भक्त हैं और इसके लिए हमेशा खड़े रहेंगे- जयवर्धन सिंह

दिग्विजय सिंह हमेशा धर्म विरोधी राजनीति करते आए हैं, लेकिन उनके बेटे ने हिंदू एकता यात्रा में शामिल होकर दिखा दिया कि उन्हें सद्बुद्धि आ गई है- भाजपा

Read this article: बाबा बागेश्वर ने किया गांव का नाम बदलने का ऐलान- अलीपुरा का नाम रखा हरिपुरा