देश का पहला जियो साइंस म्यूजियम, मिलेंगे जटिल सवालों के जवाब

• देश का पहला जियो साइंस म्यूजियम
• ग्वालियर में म्यूजियम का 5 दिसंबर को उद्घाटन
• 6 दिसंबर से पब्लिक के लिए ओपन होगा म्यूजियम
• धरती, डायनासोर से जुड़ी मिलेगी जानकारी

Geological Museum: ग्वालियर में देश का पहला जिओ साइंस म्यूजियम बन कर तैयार है। 5 नवंबर को इसका उद्घाटन केंद्रीय राज्य खनन मंत्री सतीश चंद्र दुबे करेंगे। जिसके बाद यह आम लोगों के लिए ओपन हो जाएगा। महाराज बाड़ा के हेरिटेज विक्टोरिया बिल्डिंग में इसे 35 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। म्यूजियम को दो गैलरियों में बांटा गया है। पहली गैलरी में इवोल्यूशन ऑफ अर्थ से संबंधित जानकारी हासिल होगी, जबकि दूसरी गैलरी में इवोल्यूशन ऑफ लाइफ के बारे में जानकारी मिलेगी। यहां आकर कई जटिल सवालों के जवाब सरल ही मिल जाएंगे। जैसे पृथ्वी का निर्माण कैसे हुआ? पृथ्वी का सेंट्रल कोर कैसा होता है? पृथ्वी पर जीव उत्पत्ति कैसे हुई? ज्वालामुखी कैसे एक्टिव होते हैं? डायनासोर कैसे खत्म हुए? सिर्फ इतना ही नहीं यहां कई दुर्लभ जेम्स स्टोन, बेशकीमती हीरे भी देखने को मिलेंगे। जिनकी कीमत करोड़ों और अरबों में है। म्यूजियम देखने के लिए आम लोगों को 25 रुपए और छात्रों को 10 रुपए चुकाने होंगे।

 

ये भी पढ़ें: मेधावी मेधांश ने ड्रोन के साथ भरी उड़ान, साढ़े तीन लाख की लागत से किया निर्माण