आशिक की वहशियाना करतूत, प्रेमिका का शव खेत में दफन कर की धान की खेती

घटना जशपुर से सामने आई है। जहां एक नाबालिग प्रेमी के लिए खुदकुशी कर लेती है। जब इसका खुलासा प्रेमी के सामने होता है, तो वह प्रेमिका का शव दफन कर उस जमीन पर धान की खेती कर देता है।

जशपुर: ये त्रिकोणीय प्रेम में फरेबी आशिक के वहशियाना करतूत की हैरतअंगेज दास्तान है। घटना जशपुर से सामने आई है। जहां एक नाबालिग प्रेमी के लिए खुदकुशी कर लेती है। जब इसका खुलासा प्रेमी के सामने होता है, तो वह प्रेमिका का शव दफन कर उस जमीन पर धान की खेती कर देता है।

घटना 6 अगस्त 2024 की है। नाबालिग लड़की 5 अगस्त को दुलदुला अपने रिश्तेदार के पास से प्रेमी के साथ चली जाती है। आरोपी गांव के बाहर अपने घर में लड़की को रखता है। इसी दौरान आरोपी की पूर्व प्रेमिका की एंट्री होती है। दोनों लड़कियों के बीच विवाद होता है और पूर्व प्रेमिका मरने की धमकी देकर चली जाती है। नाबालिग लड़की अपने प्रेमी की करतूत से आहत होकर फांसी लगा लेती है। जानकारी मिलने के बाद आरोपी अपने भाई, मां और दूर के रिश्तेदार के साथ मिलकर नाबालिग का शव खेत में दफना देता है, और उस पर धान की खेती कर देता है। इस घटना के दूसरे दिन आरोपी युवक हैदराबाद चला गया। जहां पूर्व प्रेमिका के साथ जिंदगी गुजारने लगता है। घटना के महीने भर बाद सितंबर में परिजनों ने लड़की के अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की जांच में फोन डिटेल्स से कई अहम जानकारियां हाथ लगीं। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी से पूछताछ की और मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने खेत में दफन शव बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें: बस्तर ओलंपिक: सरेंडर नक्सलियों की टीम ‘नुआ बाट’ का जौहर, नौजवानों ने ‘लाल आतंक’ को किया खारिज