‘I am not a flower but fire’: बिलासपुर के सीपत में एक नाबालिग ने फिल्म पुष्पा-2 का डायलॉग दोहराते हुए फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि एक परिवार में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष की ओर से नाबालिग ने रायफल निकाल लिया। उसने फ्लावर नहीं फायर हूं मैं का डायलॉग बोलते हुए फायरिंग शुरू कर दी। घटना में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 110 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है।


फिल्म पुष्पा-2 में जिस तरह की हिंसा परोसी गई है, उसी तर्ज पर कई घटनाएं सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश में भी फिल्म देखने के दौरान हुए विवाद में एक शख्स ने पुष्पा के किरदार की नकल करते हुए एक युवक का कान चबा लिया था। पुलिस लोगों से अपील कर रही है,कि फिल्म मनोरंजन का साधन है। फिल्म देख कर इस तरह का गलत कदम उठाना कानूनन जुर्म है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में शाह की हुंकार, 31 मार्च 2026 नक्सलवाद का खात्मा, नक्सलियों से मुख्यधारा में वापसी की अपील

