LEOPARD ATTACK: मध्य प्रदेश के रीवा में तेंदुए ने कोहराम मचा रखा है। तराई अंचल के खदेलवाल गांव में तेंदुए ने चार लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ सरसो के खेत में छिपा था। खेत में काम करने पहुंचे ग्रामीणों पर अचानक उसने हमला कर दिया। घात लगा कर किए गए इस हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया और इलाज के लिए शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।


- वन विभाग और पुलिस की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। आसपास के गांव में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। तेंदुए के हमले में घायलों की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।– विवेक लाल , एएसपी
- मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का सीमावर्ती इलाका है। दोनों राज्यों की पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। उसे ट्रेस करने के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जा रही है।– वन अमला
ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ का अनोखा एरोप्लेन रेस्टोरेंट, मजा हवाई सफर का, जायका व्यंजन का !


