जिंदा चूजा निगलने से युवक की मौत, तंत्र-मंत्र के फेर में जान गंवाने की आशंका

संतान की चाहत में एक युवक ने जिंदा चूजा निगल लिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके का है।

A young man died: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक शख्स ने तंत्र-मंत्र के मकड़जाल में फंस कर जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि वह संतान के लिए साधना कर रहा था। साधना के दौरान उसने जिंदा चूजा निगल लिया। जिसके बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब उसे अस्पताल ले जाया गया। शुरुआत में डॉक्टरों को उसकी मौत का कारण समझ में नहीं आया, लेकिन जब पोस्टमार्टम किया गया, तो गले में करीब 20 सेंटीमीटर का चूजा फंसा मिला। हालांकि परिजनों के मुताबिक आनंद सहज-सरल तरीके से जीवन गुजारता था। लेकिन बच्चा नहीं होने के कारण परेशान रहता था। मृतक दरिमा थाना क्षेत्र के छींदकालो गांव का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक नहाने के बाद वह बेहोश हो गया था। ये वाकया छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों की बदरंग तस्वीर को पेश कर रही है। हुक्मरान दावा तो हर घर में ज्ञान की जोत जलाने का करते हैं, लेकिन इसे महज कागजी करार दिया जा सकता है। जरा सोचिए जब कोई शख्स तंत्र-मंत्र के चक्कर में जिंदा चूजा निगल ले और जान गंवा दे, तो क्या कहा जा सकता है? जबकि शिक्षा व्यवस्था और जागरूकता अभियान  के नाम पर करोड़ों का वारा न्यारा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में थाने के अंदर मंदिर किसके आदेश से बनाए गए, जबलपुर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब