आज की सुर्खियां:
- भारत और चीन के रिश्तों में मामूली सुधार। विदेश मंत्री ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में तो सेनाएं पीछे हटीं, लेकिन LAC के कई इलाकों में अभी भी विवाद। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन सीमा विवाद पर लोकसभा में जानकारी दी। सदन में उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में सेनाएं पीछे हट गई हैं। लेकिन LAC के कई इलाकों में अभी भी हालात बेहतर नहीं हैं।
- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ त्रिपुरा में बांग्लादेशियों का बायकॉट शुरू। ना तो होटल एंट्री दी जा रही, ना ही भोजन। बांग्लादेश में भारतीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आने के बाद त्रिपुरा में बांग्लादेशियों का बॉयकॉट शुरू हो गया है। होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि बांग्लादेश के लोगों को न तो होटल में कमरा दिया जाएगा और न ही उन्हें भोजन परोसा जाएगा।
- मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने युवक को दी 50 पौधे लगाने की अनोखी सजा, युवक ने अदालत के खिलाफ की थी टिप्पणी। जबलपुर हाईकोर्ट ने राजस्थान के युवक को 50 पौधे लगाने की सजा दी है। यह सजा उसे कोर्ट पर अनर्गल टिप्पणी करने पर सुनाई गई है। कोर्ट ने वन विभाग पौधे उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि यह देखा जाए कि युवक ने सजा का कितना पालन किया है।
- बलौदाबाजार में लापरवाही बरतने वाले पांच सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया बर्खास्त। सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर सजग हैं। स्कूल से गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पांच शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक, विकासखंड सिमगा के विभिन्न स्कूलों में पदस्थ तीन शिक्षकों और दो कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है।
ये भी पढ़ें: रायगढ़ में नालंदा परिसर, जलेगी ज्ञान की जोत


