महाकाल के दरबार में एक्टर सोनू सूद ने शीश नवाया

जब कोरोना काल चल रहा था, बहुत सारे लोगों के साथ साइबर क्राइम की घटनाएं हुईं, उन्हें ठगी का शिकार बनाकर अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए। उस दौरान हमने बहुत सारे लोगों की मदद की। इसी सब्जेक्ट को उठाकर हमने यह फिल्म बनाई है।- सोनू सूद

उज्जैन में महाकाल के दरबार में एक्टर सोनू सूद ने शीश नवायाl  मुंबई से सोनू सूद इंदौर पहुंचे थेl जहां से वह उज्जैन पहुंचेl उन्होंने महाकाल मंदिर में गर्भ गृह में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लियाl  जिसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। मंदिर समिति ने सोनू सूद को बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया। बातचीत के दौरान सूद ने कहा कि फतेह फिल्म की शुरुआत भी महाकाल के दर्शन के बाद ही हुई थी। अब फिल्म का फिल्म का प्रमोशन भी करेंगेl फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। बाबा के दर्शन के बाद से प्रमोशन की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि महाकाल से ‘फतेह’ की फतेह का आशीर्वाद मांगा है।

जब कोरोना काल चल रहा था, बहुत सारे लोगों के साथ साइबर क्राइम की घटनाएं हुईं, उन्हें ठगी का शिकार बनाकर अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए। उस दौरान हमने बहुत सारे लोगों की मदद की। इसी सब्जेक्ट को उठाकर हमने यह फिल्म बनाई है।हमें अच्छे काम करते रहना चाहिए. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस धर्म या संप्रदाय से हैं। – सोनू सूद

इसको भी पढ़ सकते हैं: माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने की मंजूरी