छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में महापौर-अध्यक्ष उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा तय

नगरीय निकाय चुनाव के दौरान मेयर और अध्यक्षों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है।

Civic elections in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान मेयर और अध्यक्षों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है। 5 लाख से अधिक आबादी वाले नगर निगम में मेयर चुनाव के लिए 25 लाख तक खर्च कर सकते हैं। 3-5 लाख की आबादी वाले निगम में 20 लाख और 3 लाख से अधिक आबादी वाले निगम में 10 लाख रुपए तक खर्च की छूट दी गई है। ठीक इसी तरह 50 हजार से अधिक आबादी वाले इलाके में नगरपालिका अध्यक्ष 10 लाख, और पचास हजार से कम वाले इलाके में 8 लाख तक खर्च कर सकते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए खर्च की सीमा 6 लाख रुपए तय की गई है। इस बार मेयर और अध्यक्ष के लिए भी जनता वोट डालेगी।

ये भी पढ़ें:

अंतरिक्ष में खेती: ISRO का खास मिशन होगा साल के अंत में लॉन्च