छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

सूरजपुर में स्कॉर्पियो पलटने से 3 लोगों की मौत। विश्रामपुर में ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत। प्रतापपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

Road accident: छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। सूरजपुर में चंद्रपुर के पास नेशनल हाई-वे 43 पर एक स्कॉर्पियो का टायर फट गया। जिससे गाड़ी पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। दूसरा हादसा विश्रामपुर इलाके में सामने आया, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर युवक ने जान गंवा दी। वहीं प्रतापपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूरजपुर में हादसे के शिकार सभी लोग स्कॉर्पियो से मनेंद्रगढ़ गए थे, जहां से अंबिकापुर वापस आ रहे थे। हादसे के दौरान वाहन के सभी एयरबैग खुल गए थे। लेकिन हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी चकनाचूर हो गई।

ये भी पढ़ें: पीलीभीत में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत