भिखारियों को भीख देना पड़ेगा महंगा, भीख देने वालों के खिलाफ होगी FIR दर्ज

भिखारियों को भीख देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। यह नया नियम शहर में 1 जनवरी से लागू होगा।

Beggar Rule: इंदौर में किसी पर तरस खाकर भीख देना आपके लिए भारी पड़ सकता है। आप ऐसा करते पाए गए, तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। भीख मांगने वालों पर नकेल कसने के लिहाज से पुलिस ने सख्त कार्रवाई की तैयारी की है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। नए नियम के तहत भीख मांगने पर रोक लगाई गई है, साथ ही भीख देने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का प्रावधान तय किया गया है। ये नया नियम शहर में 1 जनवरी से लागू होगा। कलेक्टर ने शहर को भिखारियों से निजात दिलाने में प्रशासन का सहयोग करने की लोगों से अपील की है। पिछले दिनों इंदौर में भीख मांगने वाले  संगठित गिरोह का खुलासा हुआ था। जांच में खुलासा हुआ था कि गिरोह लोगों को भीख मांगने के लिए मजबूर करता था।

दरअसल केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देश के 10 शहरों को भिखारी मुक्त बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। जिसमें इंदौर का नाम भी शामिल हैं। इंदौर जिला प्रशासन आदेश को अमल में लाने की कवायद में जुटा है।

ये भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता के घर से करोड़ों बरामद, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई