खुदाई में मिले सोने की जीभ और नाखून, बेशकीमती धरोहरों की कीमत करोड़ों रुपए

खुदाई के दौरान सोने की जीभ और नाखून मिले हैं। हजारों साल पुराने इन बेशकीमती धरोहरों की कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है।

Golden tongue: मिस्र में खुदाई के दौरान सोने की जीभ और नाखून मिले हैं। हजारों साल पुराने इन बेशकीमती धरोहरों की कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है। पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पुरातत्वविदों के अनुसार रा, आइसिस, होरस और ओसिरिस जैसे मिस्त्र के देवताओं को चित्रित करने वाले ताबीज और जार भी मिले हैं। खुदाई में तीन कक्षों में दर्जनों ममियां एक साथ भी पाई गईं हैं, जिसे सामूहिक कब्रगाह के रूप में देखा जा रहा है। ये सभी पुरातत्विक धरोहर मिन्या राज्यपाल क्षेत्र में अल-बहनसा पुरातात्विक स्थल पर मिली हैं।

पुरातत्व विभाग के अनुमान के मुताबिक कलाकृतियां प्टोलमिक युग की हैं। इस दौर मे हैमैसिडोनियाई ग्रीक मिस्र पर शासन करते थे। यह युग रोमन शासन की शुरुआत के साथ समाप्त हो गया था। इससे पहले भी यहां यूनानी और रोमन काल की कब्रें, कैथोलिक बेसिलिका और ओसिरियन मंदिर की खोज की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:

आतंक पर करारा प्रहार: कुलगाम में एनकाउंटर, 5 आतंकी मारे गए