खुलेगा समाधि का राज!: केरल के नेय्याट्टिनकारा में पुजारी गोपन स्वामी का शव पुलिस ने समाधि वाली जगह से खोद कर निकाल लिया है। केरल हाई कोर्ट के आदेश पर अब समाधि लेने के मामले की जांच की जाएगी। हालांकि परिजन और स्थानीय लोग समाधि स्थल खोदे जाने का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद समाधि खोदे जाने का काम रोक दिया गया था। बाद में उच्च न्यायालय ने मामले की जांच के लिए खोदाई जारी रखने का आदेश दिया।

कार्रवाई के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था: इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जिसके बाद पुलिस की टीम ने कब्र को खोदा। इस दौरान निगरानी के लिए आला अफसर मौके पर मौजूद रहे। आसन में बैठे शव को कब्र से बाहर निकाला गया। शव को एक बॉक्स में रख कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल ले जाया गया। कब्र के अंदर राख और धार्मिक चीजें भी पाई गईं।


क्यों की गई समाधि स्थल की खुदाई?: दरअसल एक शख्स ने अपने घर के बाहर से जुड़ा पोस्टर लगाया था। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पूछताछ में संदिग्ध मौत की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने कब्र खोद कर जांच करने का फैसला लिया। हालांकि बताया जा रहा है कि समाधि स्थल पुजारी गोपन स्वामी ने ही बनवाया था।
ये भी पढ़ें:
एक्टर सैफ अली पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती

