HMPV: ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस के दो नए मामले गुजरात और उत्तर प्रदेश से सामने आए हैं। लखनऊ में बुजुर्ग महिला , जबकि गुजरात के हिम्मतनगर में एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। दो नए केस मिला कर देश में वायरस संक्रमितों की संख्या 11 हो गई है। नए मामले बढ़ने के साथ ही राज्यों की सरकार भी सजग हो गई है। छत्तीसगढ़ में आमलोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक अस्पताल या भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने की ताकीद की गई है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवा ने ये गाइडलाइन प्रदेश के सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजी है। इधर पंजाब में भी बुजुर्गों और बच्चों से मास्क पहनने की अपील की गई है। गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं।

ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस के लक्षण : इसमें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण पाए जाते हैं। यह सांस से जुड़ा वायरस है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका खास असर होता है।
बचाव के जतन : साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं। भीड़ भाड़ वाली जगह पर मास्क का उपयोग करें। हाथों से आंख नाक या मुंह छूने से बचें। खांसते या छींकते समय मुंह पर पर रुमाल रखें। सांस संबंधी बीमारी वाले लोग घर पर ही रहें।

ये भी पढ़ें:
महाराष्ट्र में रहस्यमयी बीमारी से मचा हड़कंप, 3 दिन में इंसान हो रहा गंजा

